Teachers Day 2024: भारत में शिक्षक दिवस की वास्तविक तारीख क्या है?

Teachers Day 2024: भारत देश और विश्व भर में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूल के बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। यह प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को मनाया जाता है।

एक महान शिक्षक एक महान कलाकार होता है

एक महान शिक्षक एक महान कलाकार होता है। जी हां, एक महान शिक्षक एक महान कलाकार के रूप में जाना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब एक नादान बालक पहली बार स्कूल जाता है, तब सभी चीजों से अज्ञात वह छोटा बालक अपने शिक्षक पर ही निर्भर रहता है, ताकि वह विश्व और अपनी पहचान कर सके और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ सके। एक शिक्षक उस बालक को सही मार्ग दिखाता है और उसके मस्तिष्क की रचना करता है। इसलिए एक शिक्षक को एक कलाकार की उपाधि प्राप्त है।

Teachers Day 2024
Teachers Day 2024
शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है?

देश भर में शिक्षक दिवस बड़े पैमाने पर स्कूलों में मनाया जाने वाला कार्यक्रम है। इस दिन बच्चे भगवान समान शिक्षक को शुक्रिया, आभार और सम्मान प्रकट करते हैं। शिक्षक ही उनके जीवन में अंधकार को अपने ज्ञान से हटाकर प्रकाश फैलाते हैं और उन्हें एक अच्छा इंसान और देश का जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। इस तरह शिक्षक देश में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ये भी पढ़ें: Unified Pension Scheme 2024: UPS क्या हैं? पेंशन योजना को लेकर सियासी घमासान

डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म शिक्षक दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है?
Teachers Day 2024
Teachers Day 2024

माना जाता है कि 5 सितंबर के दिन, जो कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है और जो भारत के पूर्व राष्ट्रपति रह चुके हैं, उनकी याद में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। वे देश में शिक्षक को एक कलाकार और देश की उन्नति में बड़ी भागीदारी करते हुए देखते थे। उन्होंने बच्चों को नई ऊंचाई पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान हिंदूवादी विद्वान, राजनेता, दार्शनिक और शिक्षक के तौर पर जाने जाते हैं। उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक आस्थावादी भी थे। उन्होंने सन् 1952 से 1962 तक उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला और सन् 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इसके बाद, सन् 1962 से 1967 तक वे भारत के राष्ट्रपति रहे।

Teachers Day 2024
Teachers Day 2024
भारत के प्रथम शिक्षक कौन हैं?

भारत में वैसे तो कई शिक्षक हुए हैं, जिन्होंने इस धरती पर कई बच्चों को क्रिकेटर, लेखक, कवि, इंजीनियर, डॉक्टर, शिक्षक और यहां तक कि देश का प्रधानमंत्री भी बनाया। शिक्षा का प्रसार उन शिक्षकों द्वारा शुरू किया गया, जिसमें भारत की पहली महिला शिक्षक सावित्री बाई फुले शामिल थीं। उन्होंने देश को एक नई दिशा और ऊंचाईयों तक पहुंचाया। दुनिया के पहले शिक्षक कन्फ्यूशियस थे।

शिक्षक दिवस कैसे मनाया जाता है?

भारत में शिक्षा और शिक्षण की जब बात होती है, तो शिक्षक दिवस का जिक्र जरूर होता है। यह 5 सितंबर को हर साल मनाया जाता है। इस दिन स्कूल के बच्चे अपनी पसंदीदा शिक्षक की भूमिका निभाते हैं और शिक्षक बनने का अनुभव प्राप्त करते हैं। इस दिन बच्चे अपने शिक्षक को भेंट स्वरूप एक पत्र लिख सकते हैं या कोई छोटा तोहफा, जैसे पेन, दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें:
Anupma Prasad
Anupma Prasad

मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से डिग्री पाने के कुछ समय बाद इग्नू यूनिवर्सिटी कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन इन डिजिटल मीडिया डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लिया साथ डिजीटल वर्ल्ड में रुचि थी तो कंटेंट राइटिंग की तरफ मन बना लिया फिलहाल सीखने और अधिक जानने का प्रयास कर रही हूं। लिखने के अलावा घूमने, गाने सुनने, बायोग्राफी पढ़ने और नई - नई जगह पर जाने का शोक है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *