NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले को लेकर सीबीआई (CBI) ने ताबड़तोड़ छापा मारा। सीबीआई(CBI) की टीम इस मामले के मुख्य आरोप संजीव मुखिया और यादवेंदु के घर पहुंची गई। इस मामले में सीबीआई(CBI) ने कई लोगों से भी पूछताछ की।

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई(CBI) की जांच शुरू हो गई है। नीट पेपर लीक मामले के दो आरोपियों को रिमांड पर लेने की अनुमति मिलने के बाद बुधवार को सीबीआई की दो टीमों ने इस मामले के आरोपी संजीव मुखिया और सिकंदर यादवेंदु के घर भी पहुंच गई।
संजीव मुखिया फिलहाल अभी गायब है। जबकि यादवेंदु जेल में है। खबर यह भी आ रही है कि बिहार: नालंदा के नगरनौसा स्थित संजीव मुखिया के घर पर जांच टीम को उसकी मां मिली। जिनसे संजीव मुखिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई।
बताया जा रहा है कि टीम के समक्ष उसकी मां ने स्वीकार किया कि बार-बार नसीहत देने के बाद भी संजीव अपने हरकतों से बाज नहीं आया। मां से पूछताछ के बीच कुछ और जानकारी भी सीबीआई के हाथ लगी। संजीव के घर के बाद जांच टीम ने इसी क्षेत्र में आशुतोष और मनीष के घर जाकर भी जानकारी ली।
सीबीआइ की दूसरी टीम सिकंदर यादवेंदु के पुराने घर बिहार: समस्तीपुर के कुसहो थाना बिथान भी पहुंच गई। यहां सीबीआई टीम के अधिकारियों ने सिकंदर के घर के आसपास रहने वालों से भी जानकारी प्राप्त की। यहां से मिली जानकारी को आधार बनाकर सीबीआई अपनी जांच को और गति देगी।
इस से संबंधित अन्य जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें। हमसे जुड़े रहने के लिए, हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें।
ये भी पढ़ें :-

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि का पहला दिन, मां शैलपुत्री की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व को जानें

Bihar Land Survey 2024: दिलीप जसवाल का बड़ा कदम, 12 सीओ को किया निलंबित, जानिए बिहार जमीन सर्वे के दस्तावेज जमा करने की समय सीमा क्या है
