Deepika Padukone Baby: बप्पा ने दिया आशीर्वाद, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर आई नन्ही परी

Deepika Padukone Baby: लंबे इंतजार के बाद, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर नन्ही मेहमान आई है। जी हां, दोस्तों! पांच साल रिलेशनशिप में रहने और सात साल शादीशुदा जिंदगी में साथ रहने के बाद, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अब माता-पिता बन चुके हैं। इस खुशखबरी की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। आइए जानते हैं पूरी खबर।

आखिरकार रणवीर सिंह की इच्छा पूरी हुई

कुछ महीनों पहले, रणवीर सिंह ने अपनी इच्छा जाहिर की थी। ‘द बिग पिक्चर’ शो के दौरान रणवीर सिंह ने कहा था, “आप लोगों की भाभी दीपिका बचपन में बेहद क्यूट दिखती थीं। मैं हमेशा चाहता हूं कि मेरी बेटी हो, जो दीपिका की तरह ही क्यूट हो।” और अब उनकी यह इच्छा पूरी हो गई है।

Deepika Padukone Baby
Deepika Padukone Baby
सिद्धिविनायक दर्शन पर ट्रोल

शुक्रवार को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। वहां से उन्होंने आशीर्वाद लिया। दीपिका ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि रणवीर कुर्ता-पजामा में नजर आए। हालांकि, दीपिका के मंगलसूत्र न पहनने पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। इस पर उनके फैंस ने कहा, “ये उनकी जिंदगी है, वे जैसे चाहे वैसे जी सकती हैं।”

इसे भी पढ़ें: Vande Bharat Sleeper Train: नए बदलावों के साथ वंदे भारत ट्रेन दौड़ने को तैयार है, जानें क्या होंगे नए फीचर्स

आलिया भट्ट समेत पूरे बॉलीवुड ने दी बधाई

दीपिका और रणवीर की प्रेम कहानी की शुरुआत ‘रामलीला’ फिल्म से हुई थी, जिसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आए। पांच साल रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में इटली में उनकी डेस्टिनेशन वेडिंग हुई। उनकी इस खुशी पर आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, अनन्या पांडे और कई अन्य बॉलीवुड सितारों ने बधाई दी।

Deepika Padukone Baby
Deepika Padukone and Ranveer Singh
फैंस में खुशी की लहर

जब फरवरी में दीपिका ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर साझा की, तो कुछ लोगों को यह अफवाह लगी। इस पर जवाब देते हुए रणवीर और दीपिका ने एक फोटोशूट कराया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह खबर सच है। अब बेबी गर्ल के आने की खबर से उनके फैंस बेहद खुश हैं और लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि दीपिका और रणवीर अपनी बेटी का चेहरा कब दिखाएंगे और उसका नाम क्या रखेंगे।

Anupma Prasad
Anupma Prasad

मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से डिग्री पाने के कुछ समय बाद इग्नू यूनिवर्सिटी कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन इन डिजिटल मीडिया डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लिया साथ डिजीटल वर्ल्ड में रुचि थी तो कंटेंट राइटिंग की तरफ मन बना लिया फिलहाल सीखने और अधिक जानने का प्रयास कर रही हूं। लिखने के अलावा घूमने, गाने सुनने, बायोग्राफी पढ़ने और नई - नई जगह पर जाने का शोक है 

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *