Vande Bharat Sleeper Train: नए बदलावों के साथ वंदे भारत ट्रेन दौड़ने को तैयार है, जानें क्या होंगे नए फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत ट्रेन के चेयर कार के साथ अब स्लीपर कोच भी लॉन्च होने को तैयार है, जिसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा दी गई है। रेल मंत्रालय विकास, कार्य और लक्ष्य में लगभग सफलता की ओर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। वंदे भारत स्लीपर कोच रेल मंत्रालय की बड़ी छलांग मानी जा सकती है, क्योंकि वंदे भारत कार कोच के मुकाबले वंदे भारत स्लीपर कोच में ज्यादा और बेहतर फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। खासतौर पर, वंदे भारत स्लीपर कोच लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और यह दिसंबर 2024 तक पटरी पर उतर सकती है।

राजधानी को देगी टक्कर

दोस्तों, वंदे भारत एक्सप्रेस (स्लीपर) का आगाज़ हो चुका है। यह ट्रेन दिनों-दिन और भी ज्यादा चर्चित व लोकप्रिय होती जा रही है। वंदे भारत स्लीपर कोच 2024 में बनकर पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है। इस ट्रेन का निर्माण लंबी दूरी तय करने की दृष्टि से किया गया है। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन राजधानी ट्रेन की तरह ही होगी, लेकिन नए फीचर्स, डिजाइन, सुरक्षा व्यवस्था, सुलभ शौचालय, और आरामदायक यात्रा के मामले में वंदे भारत स्लीपर राजधानी को अवश्य ही पछाड़ देगी।

Vande Bharat Sleeper Train
Vande Bharat Sleeper Train
वंदे भारत स्लीपर कोच और कंपार्टमेंट

वंदे भारत स्लीपर की सुविधा, फीचर्स, डिजाइन और शौचालय के मामले में 5-सितारा होटल से कम नहीं होगा। इस स्लीपर कोच में आपको कई शानदार सुविधाएं मिलेंगी, जैसे एलईडी लाइट, यूएसबी चार्जिंग, एकीकृत रेटिंग लाइट, और डिस्प्ले। इस डिस्प्ले पर आप देख सकते हैं कि अगला स्टेशन कौन सा है।

Vande Bharat Sleeper Train
Vande Bharat Sleeper Train

यह ट्रेन 16 कोचों वाली होगी, जिसमें ए.सी. 3 टियर (611 यात्री क्षमता) के 11 कोच, 2 टियर (188 यात्री क्षमता) के 4 कोच, और फर्स्ट ए.सी. (24 यात्री क्षमता) का एक कोच होगा, कुल 823 बर्थ क्षमता के साथ चलेगी।

बर्थ की बात करें, तो बर्थ आपको काफी शानदार और कंफर्टेबल मिलेगी। जहां आप आराम से सो सकते हैं, बैठ सकते हैं, और ऊपर की सीट पर आसानी से जा सकते हैं। मिडिल सीट की जंजीर भी अब रिप्लेस कर दी गई है।

दिव्यांग जनों के लिए अलग प्रकार के बर्थ और शौचालय की सुविधा के साथ रेल ड्राइवर के लिए भी कुछ नए फीचर्स और सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस प्रकार, वंदे भारत स्लीपर कोच यात्रियों की सेवा के लिए तैयार हो चुका है।

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार की नई धमाकेदार योजना, घर बैठे पाएं 8 लाख रुपए, जानें पूरी जानकारी

वंदे भारत स्लीपर मॉड्यूल शौचालय

वंदे भारत स्लीपर मॉड्यूल शौचालय आम भारतीय रेलों की तरह छोटे नहीं, बल्कि 5-सितारा होटल जैसे बड़े और आश्चर्यजनक होंगे जो गंदगी रहित होंगे। वंदे भारत के फर्स्ट ए.सी. में गर्म पानी से नहाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

वंदे भारत स्लीपर सुरक्षा फीचर्स

वंदे भारत स्लीपर कोच सुरक्षा व्यवस्था में बाकी सभी रेलों को मात देने वाला है क्योंकि इसे झटके रहित बनाने की कोशिश की गई है। इसमें अग्नि से सुरक्षा और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक तत्व मौजूद हैं।


FAQs

1. भारत में कितने वंदे भारत ट्रेन रूट हैं?

  • भारत में वंदे भारत ट्रेन के कुल 104 रूट हैं।

2. वंदे भारत कौन-कौन से रूट पर चलती है?

  • नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा (जम्मू और कश्मीर)
  • नई दिल्ली से वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
  • मुंबई से गोवा (गोवा)
  • मुंबई से गांधी नगर कैपिटल (गुजरात)
  • चेन्नई से मैसूरु (कर्नाटक)
  • पटना से हावड़ा (पश्चिम बंगाल)
  • मदुरै से बेंगलुरु कैंटोनमेंट (तमिलनाडु से कर्नाटक)
  • मेरठ से लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
  • सिकंदराबाद से तिरुनेलवेली (तेलंगाना से तमिलनाडु)
  • बिलासपुर से नागपुर (छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र)

3. वंदे मातरम ट्रेन का मालिक कौन है?

  • वंदे मातरम ट्रेन भारतीय रेल के अधीन है।

4. भारत की राष्ट्रीय ट्रेन कौन सी है?

  • भारत की राष्ट्रीय ट्रेन वंदे भारत है, जो एक प्रीमियम ट्रेन है।

5. भारत में प्राइवेट ट्रेन कौन सी है?

  • भारत गौरव एक्सप्रेस एक प्राइवेट ट्रेन है जो भारत में संचालित होती है।

6. वंदे भारत ट्रेन में कितने डिब्बे होते हैं?

  • वंदे भारत ट्रेन में लगभग 22 डिब्बे होते हैं।
Anupma Prasad
Anupma Prasad

मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से डिग्री पाने के कुछ समय बाद इग्नू यूनिवर्सिटी कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन इन डिजिटल मीडिया डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लिया साथ डिजीटल वर्ल्ड में रुचि थी तो कंटेंट राइटिंग की तरफ मन बना लिया फिलहाल सीखने और अधिक जानने का प्रयास कर रही हूं। लिखने के अलावा घूमने, गाने सुनने, बायोग्राफी पढ़ने और नई - नई जगह पर जाने का शोक है 

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *